टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को पचास पचास हजार रूपए का चेक सौंपा

- टुण्डी
टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो आज़ सोमवार को करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए और कई जनहित कार्यों को निपटाया।
सर्वप्रथम उन्होंने रामपुर गांव निवासी सकीना खातून जो हार्ट के बिमारी से ग्रस्त हैं उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से पचास हजार रुपए का चेक उनके पति को सौंपा वहीं नुसरत बीबी तथा इशाक अंसारी को मुख्यमंत्री राहत कोष से पचास पचास हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा कमारडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र छात्राएं जो आठवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं उनके बीच करीब पचास साइकिलों का वितरण किया एवं कहा कि छात्र छात्राओं को आने जाने में किसी प्रकार की तकलीफ़ न हो इसके लिए वर्तमान सरकार की साईकिल वितरण जैसी महत्वाकांक्षी योजना को मूर्त रूप दिए जाने के उद्देश्य से ही इन बच्चों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया।

वर्तमान विधायक मथुरा प्रसाद महतो जैसे ही विद्यालय प्रांगण में प्रवेश किए छात्र छात्राओं ने उन्हें तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर एवं स्वागत गीत गाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया सह टुण्डी झामुमो प्रखंड सचिव अब्दुल रशीद अंसारी के द्वारा किया गया एवं स्कूली बच्चों के पठन-पाठन में आड़े आ रही चार कमरों का निर्माण कार्य की मांग वर्तमान विधायक से किया गया तो उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के प्रति काफ़ी सजग है इसलिए भवन की कमी नहीं होगी ।
वहीं अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि भूमि उपलब्ध होते ही शिक्षा विभाग को सौंप दिया जायेगा ताकि समय पर स्कूल भवन तैयार होकर पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सके। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, उनके निजी सचिव बसंत महतो, झामुमो नेता अब्दुल रशीद अंसारी, ऐनुल अंसारी,सी आई डी के मोहम्मद जाहिद हुसैन, अब्दुल क्यूम अंसारी ,मदन महतो , अनवर अंसारी, जाहिद अंसारी , सिकंदर अंसारी , आनंद महतो, अब्दुल रहमान समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।















