टुण्डी व पूर्वी टुंडी में तीन बड़े तालाब का जीर्णोद्धार कार्य का विधायक एवं ज़िप सदस्या द्वारा शिलान्यास

टुण्डी: टुण्डी व पूर्वी टुंडी में तीन बड़े तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य का विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं ज़िप सदस्या द्वारा शिलान्यास किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार पूर्वी टुंडी प्रखंड के बारकेतनी गांव स्थित बड़ा तालाब एवं धनजीत बांध जबकि टुण्डी कदमाअहरा छठ तालाब का डी एम एफ टी फंड से जीर्णोद्धार कार्य का आज विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं ज़िप सदस्या जेबा मरांडी तथा मीना हेंब्रम की गरिमामय उपस्थिति में तीन बड़े तालाबों का शिलान्यास किया गया।इन तीनों बड़े तालाबों की जीर्णोद्धार कार्य से पूर्वी टुंडी व टुण्डी प्रखंड के किसानों को कृषि कार्य में काफी सहूलियत होगी साथ ही ग्रामीण विकास एवं जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा साथ ही किसान कई तरह की फसलों को उपजा कर अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकेंगे।

स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो की इस तरह की पहल को जनता ने सराहनीय एवं उचित क़दम बताया। मौके पर मुख्य रूप से टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्वी टुंडी झामुमो नेता अजीत मिश्रा, ज़िप सदस्या जेबा मरांडी, मीना हेंब्रम,मंडल अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, फुलचंद किस्कू,अभिराम मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, दिनेश राय, प्रमुख मालती मरांडी, नुनूलाल मूर्मू,अजय मुर्मू, आनंद महतो, अर्जुन महतो,मनोज महतो, बबलू रजवार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।














