Uncategorized

तिरंगा फहराकर सादड़ी डीएमबी में हर्षोउल्लास से मनाया 77 वा स्वतंत्रता दिवस

गोडवाड़ की आवाज

नगर स्तरीय स्वतंत्रता दिवस देमाबो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी के प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी नगरपालिका अध्यक्षा खूमी देवी बावरी, उपाध्यक्ष हीराराम जाट, प्रतिपक्ष नेता राकेश मेवाड़ा, अध्यक्षता शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रथम प्रधानाचार्य छगनलाल भाटी एवं प्रधानाचार्य विजय सिंह माली, हीर सिंह राजपुरोहित, वार्ड पार्षद भावना शर्मा, रमेश प्रजापत, वसीम नागोरी, भैराराम गोयल, निशा परमार, उप प्राचार्य कृष्ण कुमार सवंशा, प्रकाश परमार स्नेह लता गोस्वामी,जगदीश चंदेल तथा नगर के समस्त माताओं एवं बहनों सादड़ी शहर के सरकारी व निजी विद्यालय के लगभग 26 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ गण की उपस्थिति में झंडारोहण पीटी परेड तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए.

इससे पूर्व 8:15 से 8:30 के मध्य संविधान की उद्देशिका एवं मूल कर्तव्य का वाचन समस्त स्टाफ व छात्रों द्वारा किया गया। इसमें नवनियुक्त उप प्राचार्य प्रकाश परमार, कृष्ण कुमार सवशाह, स्नेह लता गोस्वामी, जगदीश चंदेल आदि का साफा और माला द्वारा सम्मान किया गया। आमंत्रित पत्रिका एवं पारितोषिक वितरण की व्यवस्था स्वर्गीय श्रीमती हुलासी बाई धर्मपत्नी महेंद्र कुमार रावल व्याख्याता सादड़ी द्वारा की गई। नगर पालिका द्वारा टेंट, कुर्सियां सोफे, स्टेज एवं मिष्ठान आदि की व्यवस्था नगर पालिका मंडल सादड़ी द्वारा की गई। बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
14:02