दिव्यांग युवा शक्ति संगठन का होली मिलन समारोह: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और सदस्यता अभियान पर जोर


7 मार्च 2026 दिव्यांग होली मिलन समारोह व सामाजिक कार्यकर्ता बैठक हरदोई जिला प्रवक्ता पप्पू राठौर जी के आवास माधौगंज में संपन्न हुई इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद जी ने दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को होली मिलन समारोह के माध्यम से होली की बधाई और कार्यक्रम आयोजक पप्पू राठौर को धन्यवाद दिया और दिव्यांग जनों संबंधी योजनाएं और केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को बताया

इसी बीच दिव्यांग युवा शक्ति संगठन विस्तार पर चर्चा की हाल ही में हुई उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हुई ऑनलाइन वोटिंग में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पांच वोट से विजय हुए हरदोई जिला अध्यक्ष एहसानुल हक को कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई एवं संगठन को मजबूत और आगे बढ़ाने को लेकर दिशानिर्देश दिए वहीं कार्यक्रम आयोजक रहे जिला प्रवक्ता जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डी के आजाद जी को किताब भेंट देकर जिला कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र पाल सहित जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द सदस्यता अभियान के माध्यम से दिव्यांग जनों की समस्याओं को हल करके हम संगठन का विस्तार करेंगे और हरदोई जिले से लेकर उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा इस अवसर पर दिव्यांग युवा संघ के दर्जनों कार्यकर्ताओ जिला महासचिव रवि प्रकाश ने अपने विचार रखते हुए कहा की समस्याओं को ब्लॉक से लेकर जिले के संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा कार्यक्रम आयोजन जिला प्रवक्ता पप्पू राठौर ने दिव्यांग पेंशन बढ़ोत्तरी 1000_1500 प्रति माह के लिए सरकार को धन्यवाद कहा साथ ही जिला कमेटी जिला सचिव सरोज कुमार जी ने नए सदस्य को सदस्यता ग्रहण कराई बिलग्राम अवधेश यादव कार्यकर्ता सुरसा ब्लाक पीयूष आदि सदस्य मौजूद रहे।




