दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पदचिन्हों पर चलकर झारखंड को एक मुकाम तक पहुंचाना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि — रविन्द्रनाथ महतो

- टुण्डी
झारखण्ड के संस्थापक सह अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पदचिन्हों पर चलकर राज्य को मुकाम हासिल करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी उक्त बातें झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने आज़ सोमवार को टुण्डी के पोखरिया स्थित शिबू आश्रम में श्रद्धांजलि सभा सह महाभोज के दौरान उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के दौरान कहा। पोखरिया शिबू आश्रम पहुंचते ही टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें झारखंड परंपरा के तहत आदिवासी बहनों द्वारा पता का बने माला पहनाया और भव्य स्वागत किया ।
साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद को भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं पेयजल स्वच्छता मंत्री के कर कमलों द्वारा भवन प्रमंडल धनबाद के अधीन बने आदिवासी संस्कृति कला केन्द्र पोखरिया आश्रम निर्माण कार्य का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की वर्तमान विकास की जो गंगा बही रही है वह गुरु जी की ही देन है आगे उन्होंने कहा कि टुण्डी के वर्तमान विधायक सह झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के कार्यकाल में टुण्डी की विकास पूरे झारखंड में एक पहचान बनी हुई है विधानसभा में सबसे अधिक विकास करने वालों में से प्रथम स्थान मथुरा बाबू ही है।

विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पोखरिया शिबू आश्रम की कायाकल्प का प्रस्ताव विधायक ने रखा तो विधानसभा अध्यक्ष ने सहर्ष अपनी सहमति प्रदान कर दी। श्रद्धांजलि सभा सह संस्कार भोज में विभिन्न जिलों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा अतिथियों ने गुरू जी की प्रतिमा का अनावरण के साथ साथ सैकड़ों वृक्षारोपण कार्य किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन,वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार,डी एस पी अरविंद कुमार एवं धीरेन्द्रनाथ बंका, झामुमो धनबाद जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, सचिव जनाब मन्नू आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, प्रभारी अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर,झामुमो वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह, बाबा मनीर मस्तान, ज़िप सदस्या मीना हेंब्रम ,फूलचंद किस्कू, बसंत महतो, वीरू सिंह,अजीत मिश्रा, गिरिलाल किस्कू, रफीक अंसारी ,तपन मंडल, बालेश्वर महतो, अब्दुल रशीद अंसारी , डॉ अनवर अंसारी , बबलू अंसारी, इन्द्रलाल बास्की , पूर्व मुखिया अनवर अंसारी ,वशीर अंसारी, जाहिद अंसारी, अनवर अंसारी, मोनिका देवी समेत बड़ी झामुमो नेता उपस्थित थे।














