News

दूदनी में भाटी परिवार द्वारा भव्य कलश यात्रा, बाली प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

रिपोर्ट: डीके देवासी

उपखण्ड बाली क्षेत्र के दूदनी गांव में मंगलवार को भाटी परिवार के तत्वावधान में श्रद्धा और आस्था के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। डीजे-बाजे के साथ निकाली गई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

कलश यात्रा गांव के पेजका से प्रारंभ हुई, जहां श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर दूदनी गांव की परिक्रमा की। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर जल से भरे कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए श्रद्धा भाव से शामिल रहीं, जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया।

यह आयोजन पूजनीय माताजी स्व. श्रीमती जीवीबाई, धर्मपत्नी स्व. मगाराम भाटी की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम में बाली प्रधान महावीरसिंह चौहान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाटी परिवार के छगनलाल, हरिलाल, सोहनलाल, सुरेशकुमार, दिनेशकुमार सहित पौत्र मेहन्द्रकुमार, दिनेशकुमार, जगदीश, मनीष कुमार, दीपक कुमार, पियूष कुमार, श्रवण कुमार, प्रकाश कुमार, दसरथ, अर्जुन कुमार, कृष्ण एवं समस्त भाटी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और दूदनी गांव धार्मिक आस्था से सराबोर नजर आया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button