देवली हुल्ला की श्री रामकृष्ण गौशाला में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

देवली हुल्ला। श्री रामकृष्ण गौशाला में आज भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौशाला के विकास और सहयोग देने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि विद्या देवी, स्व. राजू गुर्जर की धर्मपत्नी, रहीं। उनके सहयोग से गौशाला की चारदीवारी का निर्माण करवाया गया, जिसके लिए गौशाला प्रबंधन की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।
गौशाला अध्यक्ष जबर सिंह ने बताया कि गौशाला के लिए सहयोग करने वाले भामाशाहों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि गौशाला का संचालन भविष्य में और बेहतर तथा सुचारू रूप से कैसे किया जा सके।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक भी आने वाली थीं, लेकिन अति आवश्यक कार्य के कारण वे उपस्थित नहीं हो सकीं। हालांकि उन्होंने गौशाला के लिए टीन शेड निर्माण की घोषणा की है, जिसके लिए गौशाला प्रबंधन ने उनका आभार जताया।
कार्यक्रम में गांव के अनेक गणमान्य लोग और गौसेवक उपस्थित रहे।














