देवासी क्रान्ति संगठन राजस्थान, की और से रबारी समाज जागृति सेवा समिति द्वारा आज माताजी मंदिर मुंडारा में विशेष शिक्षा जागृति केलिए मीटिंग रखी गई

उपखण्ड बाली क्षेत्र मुंडारा गांव में देवासी क्रान्ति संगठन राजस्थान, और रबारी समाज जागृति सेवा समिति द्वारा आज माताजी मंदिर मुंडारा में एक विशेष मीटिंग रखी गई जिसका उद्देश्य समाज की सक्रिय शिक्षित और जागरूक माताओं बहनों बेटियों को संगठन में सहभागी बनाकर बालिका शिक्षा मुहिम को गति देना रहा

संगठन के अध्यक्ष सुदर्शन देवासी पाली की अध्यक्षता में और देवासी समाज के युवा, पंच पटेल बुजुर्गों के साथ मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति रही न्यूज़ रिपोर्ट डीके देवासी जानकारी देते हुए संगठन के संस्थापक मांगीलाल देवासी सुमेर ने बताया की संगठन की महिला इकाई कार्यकर्त्ता ज्योति देवासी दादाई के नेतृत्व में मातृशक्ति ने भी संगठन के माध्यम से समाज के लिऐ सेवा भाव से सहयोग, समर्थन का संकल्प लिया। बैठक में समाज में शिक्षा क्रान्ति के पर्याय बने अनेक निष्क्रियमण पशुपालक आवासीय विद्यालय खुलवाने पर राजस्थान सरकार के मंत्री महोदय ओटाराम जी देवासी व राजस्थान सरकार का संगठन द्वारा आभार धन्यवाद प्रकट किया गया महिला टीम की ज्योति देवासी दादाई , लहरी देवासी सुमेर, सरसा देवासी, सुमन, कमला देवासी बागोल, रितिका, ममता, सोनू, मेहता के साथ ही सांवताराम ऊन्दरथल, ओगडराम ऊन्दरथल ,अमराराम करणवा, रगाराम विंगरला, अमराराम ढालोप, सवाराम घेनड़ी, देवाराम दादाई, पोकरराम ठाकुरजी गुड़ा, ढलाराम जेतावता गुड़ा, हीराराम गिराली, रावाराम ढालोप और संस्था के वक्ताराम कोलर, सचिव भीकाराम जी घाणेराव, एडवोकेट सांकलाराम कोटबालियान, प्रचार मंत्री रतन नारलाई, व्यवस्थापक मगाराम गुड़ा जाटान, सांस्कृतिक मंत्री घेवर चांचोड़ी,नारायणलाल खिंवाड़ा, शिवजी गुड़ा मेघ सिंह, उपाध्यक्ष फुआराम धाणदा, महेंद्र वेनपुरा, प्रकाश निम्बला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे













