धर्मशाला विकास हेतु भामाशाह प्रेमचंद सेन का योगदान, समाज ने किया भव्य सम्मान

धनोप माताजी के पावन स्थल पर स्थित चारों चोकला सेन समाज धर्मशाला में समाजसेवी एवं भामाशाह प्रेमचंद जी सेन (हियालिया निवासी, हाल मुकाम – विजयनगर) का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रेमचंद जी सेन ने धर्मशाला की मुख्य बाउंड्री व गेट निर्माण हेतु ₹1,11,000 (एक लाख ग्यारह हजार रुपये) की नगद राशि कमेटी को सौंपी। उनकी इस सराहनीय भामाशाही पहल की समाजजन ने खुले मन से सराहना की।
धार्मिक और सामाजिक आयोजन के तहत धर्मशाला परिसर में प्रेमचंद जी सेन के हाथों पौधारोपण भी किया गया। इसके पश्चात कमेटी द्वारा उन्हें माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में पधारे बाहरी अतिथियों का भी माल्यार्पण व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। आयोजन के अंत में भोजन प्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें सभी समाजजन ने श्रद्धा व प्रेमपूर्वक भाग लिया।

समाज की उपस्थिति में बढ़ी शोभा
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें विजयनगर से सत्यनारायण सेन, संपतलाल सेन, महावीर सेन, प्रवीण सेन; गुलाबपुरा से महावीर सेन, संपतलाल सेन; धामनिया से रामस्वरूप सेन; शाहपुरा से दिनेश सेन, तेजपाल सेन, रामगोपाल सेन, दुर्गा सेन, बजरंग शंकरलाल सेन सहित कुलदीप, प्रहलाद सेन, शिवराज, सत्यनारायण, शिव, दिलखुश, जगदीश, देवराज, धर्मी चंद्र आदि समाजजन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
भामाशाह प्रेमचंद सेन के इस प्रेरणादायक योगदान को समाज ने सराहा और उनके सत्कार्य को समाजहित में अनुकरणीय बताया।













