News

धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति की परम्परा: कन्हैयालाल मांकड़

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति की परम्परा: कन्हैयालाल मांकड़

पाली | संवाददाता

जांगिड़ समाज चेन्नई के अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़ ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम
हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं। ऐसे आयोजनों से समाज और परिवार में एकता,
सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को बल मिलता है। वे पाली जिले के सोजत रोड के पास स्थित सवराड गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

ग्राम पंचायत सोजत रोड के समीप सवराड में बूढल परिवार द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकाण्ड पाठ एवं “एक शाम हनुमान जी के नाम” सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चेन्नई, बैंगलोर, दावणगेरे सहित दक्षिण भारत में निवास कर रहे प्रवासी मारवाड़ी समाज जन तथा पाली जिले के जवाली, सोजत, रोहट एवं पाली क्षेत्र के विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 26 गांव चोकला के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पाली जिले के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों का आपसी मिलन एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सुंदरकाण्ड पाठ में सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यह भी रहे मौजूद

इस अवसर पर जांगिड़ समाज जवाली कोषाध्यक्ष प्रमोद बरड़वा, जांगिड़ समाज चेन्नई अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़, सदस्य रामलाल सायल गाजणगढ़, जांगिड़ समाज सोजत मोडभट्टा अध्यक्ष अशोक अठवासिया, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला शाखा प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य, समाजसेवी पारसमल बूढल, उद्योगपति चन्द्र प्रकाश बूढल, व्यवसायी हंसराज बूढल, मिश्रीलाल बूढल, आनन्द बूढल, नेनाराम बूढल, सोहनलाल बूढल, मूलचंद दायमा रंडावास, रतनलाल कटारिया, तुलसीराम आसलिया कंटालिया, भंवरलाल गुगरिया दूदोड, लक्ष्मण बरडवा चेलावास, सुजाराम जांगिड़ बिलावास सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button