धीरज सांखला बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राजसमंद सह प्रभारी, निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

केंद्रीय बजट 2026 के श्रमिक संवाद से संगठन विस्तार को मिली रफ्तार
रिपोर्ट – पुखराज कुमावत सुमेरपुर
केंद्रीय बजट 2026 श्रमिक संवाद में संगठन विस्तार
धीरज सांखला बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राजसमंद सह प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
चेन्नई में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभSeptember 10, 2025
-
राजस्थान में विकास बनाम हकीकत: खिंवादी गांव की बदहाल कहानीFebruary 10, 2026
नियुक्ति के बाद बाजार में चर्चा तेज, निकाय चुनाव में लोगों की उम्मीद बढ़ी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा लगातार संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी के विभिन्न मोर्चों में सक्रिय युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत ने केंद्रीय बजट 2026 एवं श्रमिक संवाद सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत संगठनात्मक विस्तार करते हुए सुमेरपुर के सक्रिय एवं मजबूत स्तंभ धीरज सांखला को राजसमंद जिले का ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रधानमंत्री के संवाद से जुड़े कार्यक्रमों के तहत की गई।
केंद्रीय बजट 2026 श्रमिक संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिलेवार ओबीसी मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की गई, जिसमें धीरज सांखला को राजसमंद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई।
धीरज सांखला की नियुक्ति की खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सांखला को बधाइयां दीं।
सांखला सुमेरपुर के उभरते हुए युवा नेता माने जाते हैं तथा वे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में सक्रिय रहते हुए वे भाजपा के कार्यक्रमों एवं धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। वे भाजपा के लोकप्रिय युवा नेता हैं और कार्यकर्ताओं की रीढ़ की हड्डी है। चाहे कैसी भी परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहते हैं। उनकी नियुक्ति के बाद आने वाले नगर निकाय चुनाव में सुमेरपुर पालिका के चेयरमैन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
उनकी नियुक्ति से राजसमंद जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
- केंद्रीय बजट 2026 से जुड़ा श्रमिक संवाद कार्यक्रम
- ओबीसी मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार
- धीरज सांखला को राजसमंद की अहम जिम्मेदारी
- निकाय चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल
सुमेरपुर की राजनीति में धीरज सांखला की नियुक्ति को केवल एक संगठनात्मक फैसला नहीं, बल्कि आने वाले नगर निकाय चुनावों की मजबूत पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ और सामाजिक जुड़ाव उन्हें एक प्रभावी नेतृत्वकर्ता बनाता है।
भाजपा नेतृत्व द्वारा युवाओं पर जताया गया भरोसा यह संकेत देता है कि पार्टी अब स्थानीय नेतृत्व को आगे लाकर संगठन को और धार देने की रणनीति पर काम कर रही है। आने वाले समय में इसका असर सुमेरपुर और राजसमंद दोनों क्षेत्रों में साफ नजर आ सकता है।
— पुखराज कुमावत, रिपोर्टर, सुमेरपुर











