नई शाखा से पहले सजी सुरों की महफ़िल, हाईवे पर भक्ति और उत्साह का संगम

- भीलवाड़ा लूनिया टाईम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा–अजमेर नेशनल हाईवे पर स्थित मांडल पुलिस चौकी के सामने शुरू होने जा रही किसान कुल्फी की नई शाखा के उद्घाटन से दो दिन पूर्व गुरुदेव मोहननाथ जी के सानिध्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण से हुई। इसके बाद भजन गायक मुकेश सैनी ने अपनी मधुर और ओजस्वी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक भजनों की गूंज और जयकारों से पूरा परिसर सराबोर रहा।

किसान कुल्फी के ऑनर जमना लाल माली ने बताया कि नई शाखा के शुभारंभ से पहले ईश्वर की आराधना और संतों का आशीर्वाद लेना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, स्वच्छता और बेहतर सेवा देना उनका संकल्प है।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी और साज-सज्जा से सजाया गया था, जिससे हाईवे क्षेत्र में विशेष रौनक देखने को मिली। अंत में सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।













