नवदुर्गा मित्र मंडल का नवरात्रि उत्सव सम्पन्न

भायंदर (पश्चिम), ईदरा कॉम्प्लेक्स स्थित देवदर्शन, रत्नदीप, देवछाया बिल्डिंग परिसर में आयोजित नवदुर्गा मित्र मंडल का नवरात्रि उत्सव इस वर्ष भी बड़े उत्साह और धूमधाम से सम्पन्न हुआ। पिछले 20 वर्षों से मंडल द्वारा शारदीय नवरात्रि पर गरबा, दांडिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता आ रहा है।
इस बार भी शहरवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक ने दांडिया और गरबे का आनंद लिया। नन्हें-मुन्नों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं महिलाओं ने भजन-कीर्तन और माता की स्तुति प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया।




हर दिन लकी ड्रा और हाउजी गेम का आयोजन किया गया। इस वर्ष फुल हाउजी विनर लिमका शाह रही, जिन्हें 3 सोने के सिक्कों से सम्मानित किया गया। प्रतिदिन की तरह आरती के बाद प्रसाद व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंडल की सफलता में अध्यक्ष जयतीभाई पुनमिया और प्रतिक शाह सहित कई कार्यकर्ताओं व महिला मंडल की बहनों का विशेष योगदान रहा। दीपक मामा, प्रकाश भाई मोदी, राजेश शाह, जयेश भाई, दिलीप भाई बारोट, रमेश भाई, हितेश जैन, भावेश शाह, किरीट शाह, प्रविण राठौड़, विक्रम राठौड़, करण धोका (बॉबी), धवल रबारी, काव्या, जिगर पुरोहित, क्रिश मोदी आदि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात सेवा दी। महिला कार्यकर्ताओं में मिथीला शाह, मिली पुनमिया, संतोष जैन, रिंकू राठौड़, ममता राठौड़, छाया मोदी, ममता शाह और रीना का योगदान सराहनीय रहा।
माननीय पूर्व नगरसेवक ध्रुव किशोर पाटिल, भगवती जी शर्मा और मनीष भाई शर्मा ने भी मंडल पधारकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर माता का छप्पन भोग आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रविवार को बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। रविवार की माता जी की आरती ममता और विक्रम राठौड़ की ओर से संपन्न हुई।














