News
निःशुल्क सेवा केंद्र: आपके द्वार, आपकी सुविधा

देशहित में सदैव तत्पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक और जनकल्याणकारी पहल – “निःशुल्क सेवा केंद्र” का आयोजन आपके ही क्षेत्र भायंदर पश्चिम में किया जा रहा है।
यह सेवा शिविर उन सभी नागरिकों के लिए है जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, लेकिन तकनीकी या दस्तावेज़ संबंधी अड़चनों के कारण वंचित रह जाते हैं। इस केंद्र पर कई ज़रूरी दस्तावेज़ों और योजनाओं का नि:शुल्क समाधान मिलेगा। यह अवसर है अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का, साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करने का।
🎉 निःशुल्क सेवा केंद्र 🎉
🗓️ दिनांक: 10 अगस्त, रविवार
🕚 समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
📍 स्थान: दुकान नं. 3, जयभारती बिल्डिंग, खाऊगली (प्रकाश मार्केट रोड), भायंदर पश्चिम
यहाँ क्या मिलेगा?
✅ आधार कार्ड में पता अपडेट
✅ आधार स्मार्ट कार्ड
✅ आयुष्मान भारत कार्ड
✅ वरिष्ठ नागरिक कार्ड
✅ राशन कार्ड से आधार लिंक
✅ सभी सरकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी
📂 आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड (फोटो कॉपी)
- पैन कार्ड (फोटो कॉपी)
- बैंक पासबुक (फोटो कॉपी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
















