News

पहलगाम बलिदानियों को आर्य समाज पाली की श्रद्धांजलि


Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। पहलगाम की मर्मान्तक घटना में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने धर्मपूछ कर 28 निर्दोष हिन्दुओं को मौत के घाट उतार कर अपनी बर्बरता का परिचय दिया। इस घटना से पुरे देश की 36 कौम में रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। आज आर्य समाज के सप्ताहिक अधिवेशन में आर्य समाज एवं आर्य वीर दल ने इस घटना के विरोध में शोक प्रस्ताव पारित कर इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की गई।

आर्य समाज प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य, एडवोकेट कुन्दन चौहान ने पहलगाम की घटना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब समय की मांग है कि हिन्दु संगठित होकर ऐसी घटनाओं का प्रतिकार करना सीखे।

IMG 20250427 WA0012 IMG 20250427 WA0014

पश्चात शोकं प्रस्ताव रखकर उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम में आतंकवादियों की गोली से मारें गये सभी 28 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री से आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की मांग की गई।

इससे पूर्व पूर्व प्रधान गजेन्द्र अरोडा के ब्राह्मत्व में हवन किया गया जिसमें पहलगाम में मारे गए शहीदों के नाम से आहुतियां प्रदान करके उनकी आत्मा की ईश्वर से सद्गति एवं शान्ति की मंगल कामना की गई। प्रधान मगाराम आर्य,भजनोपदेशक ज्ञानाराम आर्य ने भजन सुनाया रीकू पंवार ने आर्य समाज के नियमो का वाचन किया। शान्ति पाठ और जयघोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर आर्य समाज प्रधान मगाराम आर्य, मंत्री विजयराज आर्य, कोषाध्यक्ष शिवराम प्रजापत, पूर्व प्रधान गजेन्द्र अरोडा, प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य, विधि सलाहकार कुन्दन चौहान, भजनोपदेशक ज्ञानाराम आर्य, पुनमचन्द वैष्णव, सोहनलाल आर्य, महिला आर्य समाज उप प्रधाना निर्मला मेवाडा, आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य, उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेवाडा, सचिव हनुमान आर्य, कोषाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापत, सदस्य कैलाश आर्य, रीकू पंवार, ओमप्रकाश मेवाडा, पाली के कवि श्रीराम कोमल सहित कई जने मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button