पादरला में श्री धोणेरी वीर मामाजी व चामुण्डा माताजी मंदिर का वार्षिक मेला 4 और 5 अक्टूबर को

पाली जिले के उपखण्ड बाली क्षेत्र के पादरला गांव की गोड़वाड़ धर्म नगरी की पावन धरा पर श्री धोणेरी वीर मामाजी व चामुण्डा माताजी मंदिर का वार्षिक मेला महोत्सव इस वर्ष 4 और 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार, 4 अक्टूबर को मंदिर प्रांगण में देशी भजन संध्या से होगी, जिसमें सुप्रसिद्ध देशी भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।



रविवार, 5 अक्टूबर को मुख्य मेला महोत्सव का आयोजन संतों के सानिध्य में किया जाएगा। इस अवसर पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, झालाराम देवासी (दिव्यांग सेवा संस्थान, पाली), श्री लालसिंह राईका (राष्ट्रीय पशुपालक संघ अध्यक्ष) सहित विभिन्न अतिथि उपस्थित रहेंगे।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह मंदिर दर्शन के बाद भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है। समस्त धोदुआ परिवार व ग्रामवासी पादरला इस वार्षिक मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करेंगे।
श्री धोणेरी वीर मामाजी व चामुण्डा माताजी मंदिर के दर्शन और भजन संध्या का आनंद लेने को लेकर श्रद्धालुओं में इस बार भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।













