पालिका चेयरमैन काल्या ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सडको के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर अत्यधिक बरसात और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरूस्त कराये जाने एवं नई सडके बनाई जाने हेतु अतिरिक्त बजट (फंड) शीघ्र उपलब्ध कराया जाने की मांग की।
नगरपालिका चेयरमैन सुमित काल्या ने आज उपखण्ड अधिकारी दिव्यराज सिंह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम पत्र सौंपकर अत्यधिक बरसात और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के शीघ्र मरम्मत हेतु अतिरिक्त बजट (फंड) की मांग की। पत्र में उल्लेख किया गया कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण गुलाबपुरा-बिजयनगर मार्ग पर स्थित खारी नदी का मुख्य मार्ग एवं शमशान घाट जाने का मार्ग नदी के तेज बहाव से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे बिजयनगर-गुलाबपुरा के मध्य आने-जाने का सीधा संपर्क पूरी तरह टूट गया है तथा आमजन को लगभग 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर आना-जाना पड़ रहा है।

इसी तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित 29 मील चौराहा से गुलाबपुरा रेलवे अंडरब्रिज तक की दोनो तरफ की सडके पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चूकी है। इसके साथ ही शहर की मुख्य सडके भी जलप्रवाह एवं भारी बरसात की वजह से टूट चूकी है जिनको तुरन्त जनहित में दुरूस्त कराये जाने एवं नई सडके बनाई जाने की आवश्यकता है, जिसके लिये अतिरिक्त बजट (फंड) की आवश्यकता है। चेयरमैन काल्या ने मुख्यमंत्री से मांग की कि गुलाबपुरा नगरपालिका क्षेत्र में उक्त क्षतिग्रस्त सडको को दुरूस्त कराये जाने एवं नई सडके बनाई जाने हेतु अतिरिक्त बजट (फंड) शीघ्र उपलब्ध करवाकर क्षेत्र वासियों को राहत प्रदान करावे। इस दौरान पार्षद महावीर लढा, रामदेव खारोल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, पूर्व पार्षद मुकेश खींची, एडवोकेट नेकीराज चौधरी सहित मौजूद थे।











