Newsखास खबर

पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर का वार्षिकोत्सव संपन्न

श्री हजारीमल जोरमल पेड़ीवाल राजकीय पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर का वार्षिकोत्सव ‘वयम्’ का गरिमामय आयोजन भारत माता आश्रम के महन्त योगी रामनाथ अवधूत की पावन उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर जिला अतिरिक्त परियोजना समन्वयक समसा पुरुषोत्तम शर्मा, सीबीईओ वीरसिंह धानिया, चेयरपर्सन मोनिका खटोतिया,पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम हिसारिया, जिला महामंत्री नरेन्द्र चौधरी, शिक्षाविद् धन्नेसिंह राठौड़, हरिश्चन्द्र शर्मा, तेजकुमार शर्मा, एडवोकेट के एल मित्रुका, अभिषेक पारीक, प्रद्युम्न व्यास, डॉ चन्द्र कुमार खाती, रामकुमार सिंह राठौड़, पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी गण एवम डॉ. हँसराज शर्मा, डॉ. विनय,डॉ. सुनीता सहित अनेक गणमान्य लोगों के सानिध्य-सत्संग में सम्पन्न हुआ।

भारत माता आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत ने ऋग्वेद की ऋचाओं का स्मरण कराते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के आह्वान एवं अध्ययन में तन्मयता पर बल देते हुए,आचरण की निर्मलता का संकल्प दिलाया।

प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मिश्रा ने समस्त अतिथियों का अभिनन्दन एव अभिवादन करते हुए विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों के बीच वक्ताओं ने राज्य सरकार की विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सन्मार्ग के लिए प्रेरित किया।

शिक्षाविद् पुरुषोत्तम शर्मा ने विद्यालय को ‘पीएमश्री’ योजना का वास्तविक हकदार बताते हुए इसके स्वर्णिम भविष्य पर प्रकाश डाला।

  • पूर्व प्रधान श्री अमरसिंह पूनिया ने विद्यालय के सम्पूर्ण विवेचन को सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु आदर्श करार दिया ।
    CBEO वीरसिंह धनिया ने विद्यालय की विभाग की प्रत्येक योजना के सफल क्रियान्वयन का अनुपम उदाहरण बताया।
  • चेयरपर्सन नगरपालिका मोनिका खटोतिया ने शिक्षा को आधुनिक युग के साथ कदम मिलाकर चलने का सबसे उपयुक्त माध्यम बताया तथा छात्राओं के लिए मॉड्यूलर टॉयलेट बनवाने की घोषणा की।
  • CBEO वीरसिंह धानिया ने सभी को भरोसा दिलाया कि अनुशासन एव परीक्षा परिणाम के साथ कहीं समझौता न करते हुए विद्यालय अपने उच्च आदर्शो सहित नित नूतन बुलंदियों की ओर अग्रसर रहते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

यह भी पढ़े    भजनलाल सरकार का एक्शन, 4 उप पंजीयकों समेत 12 कर्मचारियों पर एफआइआर दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला


कार्यक्रम मे भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत भव्य प्रस्तुतियाँ दी गई, साथ ही विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों,भामाशाहों, पूर्व विद्यार्थियों व खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की थीम ‘वयम् राष्ट्रे जागृयाम्’ को स्पष्ट करते हुए मंच संचालक महेन्द्र प्रताप शर्मा ने सामुहिकता के भाव के साथ राष्ट्रहित मे अपनी संस्कृति के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। शिक्षक कृष्ण ढाका तथा सतीश कुमार ने आगामी बोर्ड परीक्षा ब में 95 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ग्यारह हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button