पीएम श्री बालिका विद्यालय सादड़ी में शाला स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम आयोजित

- सादड़ी।
स्थानीय पीएम श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में शाला स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शाला स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि मनीषा ओझा मनीषा सोलंकी व सुशीला सोनी के निर्देशन में भावनात्मक कल्याण व मानसिक स्वास्थ्य थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर माली ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य जरुरी है। उन्होंने स्वस्थ रहने के टिप्स भी बताएं।
संयमित दिनचर्या आहार विहार पर बल दिया।इस अवसर पर महावीर प्रसाद कन्हैयालाल वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित रमेश कुमार वछेटा केनाराम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। उल्लेखनीय है कि शाला स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम इसी महीने से पाली जिले में शुरू किया गया है जिसके तहत हर सप्ताह अलग-अलग थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।