Education & Career

पीएम श्री बालिका विद्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यशाला में बालिकाओं ने सीखें साइबर सुरक्षा के टिप्स

  • सादड़ी।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • IMG 20250805 WA0014

स्थानीय पीएम श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में 21वीं सदी के कौशल गतिविधि के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता कौशल अंतर्गत साईबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें कन्हैयालाल ने बालिकाओं को साईबर सुरक्षा के टिप्स सिखाए। कन्हैयालाल ने साईबर फ्राड, साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट की जानकारी दी तथा इनसे बचने के उपाय बताए।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 16.21.22 3

उन्होंने साइबर सुरक्षा हेतु हेल्प लाइन तथा साइबर थानों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने कहा कि जागरूकता से साइबर क्राइम कम किए जा सकते हैं। उन्होंने डिजिटल साक्षरता को महत्वपूर्ण बताया।इस कार्यशाला में मनीषा ओझा, मनीषा सोलंकी व सरस्वती पालीवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कन्हैयालाल ने बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।कार्यशाला का संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। इस अवसर पर मधु गोस्वामी,वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित सुशीला सोनी केना राम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि पीएम श्री चयनित विद्यालयों में 21वीं सदी के कौशल अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button