पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता मे सीएलजी की बैठक आयोजित

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय पुलिस थाने मे आगामी त्यौहारो को लेकिन पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक मे सीएलजी सदस्यों ने दशहरा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु शहर के मुख्य मार्गो पर बेरिकेट लगाने व खारी नदी मे बारिश के पानी से क्षतिग्रस्त हुई सडक पर आवागमन पुरी तरह से बंद करने की मांग की तथा आवारा जानवरो के विचरण से आमजन को परेशानी होने से उन्हें अन्यत्र शिप्ट करने की मांग करी।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह ने सभी से त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने एवं कोई भी बात होतो पुलिस थाने मे सूचित करने को कहा। बैठक मे थानाधिकारी हनुमान सिंह चौधरी, जीवतराम मैठानी, रतन लाल चौरडिया, पार्षद रामदेव खारोल, विकास आचार्य, मनोज सिसोदिया, सुनिल तोषनीवाल, मुन्ना भाई, मोहम्मद युनुस खान कायमखानी, सलीम बाबू, रामेश्वर प्रसाद सोनी, सीपी जोशी सहित मौजूद थे।











