News

पूज्य आचार्य श्री विमलसागरसूरीश्वरजी महाराज साहब का बैंगलोर से तमिलनाडु की ओर मंगलमय उग्र विहार यात्रा आरंभ

रिपोर्ट – विक्रम बी. राठौड़, मुंबई-बाली

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

दिनांक 10 अप्रैल 2025, गुरुवार को धर्म तीर्थ रक्षक, समाज हितचिंतक, पूज्य आचार्य श्री विमलसागरसूरीश्वरजी महाराज साहब एवं पूज्य गणिवर्य श्री पद्मविमलसागरजी महाराज साहब सहित सहवर्ती श्रमणवृंद की मंगलमय विहार यात्रा का शुभारंभ कर्नाटक राज्य के बैंगलोर नगर से तमिलनाडु राज्य की ओर हुआ।

विहार यात्रा की आरंभिक विधि शाम 5.00 बजे बैंगलोर के नाहर भवन, गांधीनगर से सम्पन्न हुई। भक्तों व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंगलाचरण, भक्तिभाव और धर्मप्रेम की वातावरण में पूज्य आचार्यश्री का यह विहार एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।

सरकारी स्तर पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था
पूज्य आचार्यश्री एवं श्रमणवृंद की इस धर्म यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप देने हेतु तमिलनाडु राज्य सरकार द्वारा विशेष पहल की गई। धर्म, समाज और अहिंसा के पथ पर अग्रसर इस विहार यात्रा के लिए 9 अप्रैल 2025 को तमिलनाडु सरकार के जनरल सेक्रेटरी द्वारा विशेष सुरक्षा आदेश जारी किया गया।

इस आदेश के अंतर्गत –

तमिलनाडु इंटेलिजेंस विभाग,  CID स्पेशल ब्रांच, स्थानीय पुलिस थाने को 24 घंटे की निगरानी एवं सुरक्षा हेतु निर्देशित किया गया है।

इस सफल समन्वय का श्रेय जाता है –

तमिलनाडु अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रवीणजी टाटिया, मद्रास हाईकोर्ट के भूतपूर्व न्यायाधीश विनितजी कोठारी,  चेन्नई के नगर पार्षद (काउंसिलर) राजेशजी रंगीला

जिनके अथक प्रयासों से सरकार को इस विषय में गहन ध्यान देने हेतु प्रेरित किया गया।

समाज का आभार प्रदर्शन
धर्मेश रांका (बाली) द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, इस समर्पित प्रयास के लिए JAGO परिवार एवं कल्याण मित्र जैन महासंघ ने उक्त सभी धर्मानुरागी जनों एवं राज्य प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

पूज्य आचार्यश्री का यह विहार न केवल दक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचार-प्रसार करेगा, अपितु शांति, संयम एवं अहिंसा के संदेश को जनमानस तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button