पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया

लूनियां संवाददाता टुण्डी।
टुण्डी : पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में आज़ गुरुवार को रामपुर पंचायत के डोरवाडीह कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
पुष्पांजलि सभा आयोजन के दौरान प्रखंड अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने कहा कि ऐसे महापुरुष जो हमेशा अहिंसा परमो धर्म के पदचिन्हों पर चलकर भारत को आजादी दिलाने में अहम् भूमिका निभाई आज देश के युवाओं को महात्मा गांधी जो एक उत्कृष्ट राजनेता के रूप में जाने जाते हैं उनके अनुसरण कर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
आगे श्री रजक ने कहा कि शांतिपूर्ण सविनय अवज्ञा आंदोलन लोगों के दिलों में आज़ भी जिन्दा है जो सत्य, ईमानदार और सादगी का प्रतीक है हम अगर गांधी जी की बताएं रास्ते में चले तो भारत जैसे महान् देश में रहते हुए एक अच्छी और होनहार व्यक्तित्व बनकर उभर सकते हैं और मंजिल पा सकते हैं।
पुष्पांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, प्रखंड महासचिव देवरंजन रजक, पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश रजक,नवल किशोर रजक,हरीश रजक, मेनका दासी, मुनियां दासी, मोहित, प्रदुम्म, सुखदेव, द्वारिका, सोहित,आशीष, समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।















