News

पेमिया ऋषिकेश विद्यालय में BCCL के सहयोग से नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित पेमिया ऋषिकेश विद्यालय के लिए आज का दिन विशेष रहा। भारतीय कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के सहयोग से पेमिया ऋषिकेश विद्यालय परिसर में बने अत्याधुनिक छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया गया।

पेमिया ऋषिकेश विद्यालय: शिक्षा और विकास का नया अध्याय

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल तथा स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो रहे। अतिथियों एवं प्रखंड कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर छात्रावास का लोकार्पण किया। इसके बाद बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं।

उद्घाटन के पश्चात माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण रहा। अतिथियों ने विद्यालय के अनाथ बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान बच्चों और अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

CSR के तहत बना छात्रावास
BCCL ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के अंतर्गत इस छात्रावास का निर्माण कराया है, जिससे दूर-दराज के विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर आवास सुविधा मिल सके।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में इस प्रकार की बुनियादी सुविधाएं ग्रामीण और अनाथ बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। वहीं अर्चना अग्रवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बेहतर वातावरण उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, BCCL के अधिकारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, रफीक अंसारी, अजित मिश्रा, मोहम्मद ऐनुल अंसारी, दिनेश रजक, तपन मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button