Crime News

पैंथर का आतंक: लिलोडा पहाड़ी के पास बकरी का शिकार, दो बकरियां लापता

बाली, कोठार: उपखंड बाली क्षेत्र के कोठार गांव के निकटवर्ती लिलोडा पहाड़ी पर सोमवार सुबह एक पैंथर ने बकरियों पर हमला कर दिया। इस घटना में पैंथर ने एक बकरी का शिकार किया, जबकि दो अन्य बकरियां लापता हैं।

बकरी मालिक विर्भानाराम देवासी ने बताया कि इस हमले की सूचना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर ने पहले भी इस क्षेत्र में तीन बकरियों का शिकार किया है।

मौके पर मौजूद कोठार पंचायत के वार्ड सदस्य शंकरलाल मीणा और सामाजिक कार्यकर्ता रामाराम देवासी ने बताया कि पैंथर के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई कर पैंथर को पकड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर का आतंक लंबे समय से जारी है, और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

Related Articles

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button