भीलवाड़ा न्यूजNews

प्रदेश की एवं केन्द्र की सरकारें केवल देशभक्ति का दिखावा करती है:बसपा जिलाध्यक्ष बेरवा 

मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 

callwebsite

भीलवाड़ा, पेसवानी।  आज गजाधर मानसिंह का धर्मशाला रेलवे स्टेशन के पास भीलवाड़ा में मीटिंग संपन्न हुई।जिसके मुख्य अतिथि केन्द्रीय कोऑर्डिनेटर नर्मदा प्रसाद अहिरवार, स्टेट कोऑर्डिनेटर बनवारी लाल बेरवा, राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष प्रेम बारूपाल अजमेर संभाग के प्रभारी जगदीश चंद्र पाल, जिले के जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल बेरवा, जिला प्रभारी रामेश्वर लाल जाट, घनश्याम लोट, जिला उपाध्यक्ष किशन लाल कीर ,जिला महासचिव कैलाशचंद्र राव, आसींद विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर लाल रेगर, अनिल कुमार चंदेल, भीलवाड़ा विधानसभा के अध्यक्ष गोपाल लाल सोनी, जिला प्रभारी गोपाल लाल बेरवा आर के कॉलोनी , राहुल बलाई, रामपाल बागरिया, रुक्मा जोगी, उमा रैगर, गोपी लाल रैगर, यूनुस रंगरेज, बबलू रंगरेज, नन्ने खान जी, ताराचंद बलाई, आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20250521 WA0012

इस मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी केवल देश भक्ति का दिखावा करती है क्योंकि उनके मंत्री हमारे सेवा के बहादुर सिपाही करनल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान की बहुजन समाज पार्टी निंदा करती है और मोदी सरकार और भाजपा को ऐसे मंत्री पर तुरंत कार्रवाई करके उसके उसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए करनाल कुरैशी और विंड कमांडर व्योमिका सिंह ने जिस तरह से देश में शौर्य का प्रदर्शन किया पूरे देश को उस पर गर्व है।

कर्नल सोफिया कुरैशी का पूरा परिवार फौज में है, ऐसे हमारे सेना के जवानों पर व्यंग अगर भाजपा करती है, तो यह देश के खिलाफ है ऐसे व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ऐसे बयानों से ऐसे लगता है कि जैसे भारतीय जनता पार्टी केवल देशभक्ति का नाटक और चुनावी फायदा लेना चाहती है, लेकिन आज देश की जनता पूरी तरह से समझ चुकी है और इनको वास्तविकता की जानकारी हो चुकी है कि केवल और केवल हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद भारत-पाकिस्तान के मध्य लेकर जनता का बंटवारा करते हैं सृष्टीकरण की राजनीति करते हैं जबकि भारत एक नजर में निरपेक्ष राष्ट्र है यहां सभी निवासी भारतीय हैं जिन्हें स्वतंत्रता के साथ जीने का अधिकार है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button