प्रभारी पारा शिक्षक मनिंद्र मुर्मू का रिम्स में इलाज के दौरान हुई मौत क्षेत्रों में शोक की लहर

- टुंडी
पश्चिमी टुंडी के नया प्राथमिक विद्यालय हरलाघुटु के प्रभारी पारा शिक्षक मनिंद्र मुर्मू का रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई कुछ दिन पूर्व मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी पारा शिक्षक मनिंद्र मुर्मू उम्र करीब 46 बर्ष विगत 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सर्रा गांव में लगने वाला साप्ताहिक हटिया से अपने पैतृक गांव हरलाघुटु वापस आने के क्रम में अचानक अपने दोपहिया वाहन से गिर गए थे और उन्हें माथे पर गंभीर चोट के शिकार हो गए थे बिना समय गंवाए परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनका मौत हो गया खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल सा हो गया है।
गांव में मातम पसरा हुआ़ है प्रभारी पारा शिक्षक मनिंद्र मुर्मू की आकस्मिक निधन की खबर पर टुंडी के निवर्तमान विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं झामुमो नेत्री सह महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मूरत महतो बी पी ओ उमेश कुमार पासवान आदि ने दुःख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।