News

बजट 2026 का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, फार्मा सेक्टर को 10 हजार करोड़ की सौगात, भीलवाड़ा टेक्सटाइल उद्योग को नई उड़ान

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2300 अंक लुढ़का, निफ्टी भी धड़ाम

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। मोदी सरकार के इस बार के बजट से शेयर बाजार मायूस दिखा। बजट के दौरान शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स में 2300 अंकों की गिरावट देख गई है। निफ्टी में भी 500 अंकों की गिरावट देखी गई है

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट है और सिर्फ 2 में तेजी है। BEL, SBI और NTPC के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं। सरकारी बैंक सेक्टर में भी 4 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। मेटल, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा सेक्टर में भी गिरावट देखी जा रही है

100 अंकों की गिरावट के साथ खुला था बाजार

आज सुबह सेंसेक्स 100 अंकों की गिरावट के साथ 82,156 के स्तर पर खुला था। निफ्टी भी करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर ओपन हुआ था। शेयर मार्केट को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से काफी उम्मीदें थीं। 11 बजे वित्तमंत्री सीतारमण के बजट भाषण की शुरुआत के समय सेंसेक्ट ने 500 अंकों की छलांग लगाई थी, लेकिन उसके बाद से उथल-पुथल का दौर जारी है


बजट 2026 में फार्मा सेक्टर को तोहफा, 10 हजार करोड़ का होगा निवेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि शुगर (डायबिटीज) और कैंसर जैसी आम और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों की दवाएं आम लोगों को सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा। दवा बनने के लिए दस हजार करोड़ का निवेश होगा। इस बजट में दवा बनाने के लिए बायो फार्मा शक्ति का ऐलान किया गया

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार इन दवाओं की कीमत कम करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी, ताकि मरीजों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम हो सके। इस फैसले से खास तौर पर मिडिल क्लास और बुजुर्ग मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सरकार कैंसर डायबिटीज और ऑटो-इम्यून बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। इसी दिशा में सरकार इन गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमतों में कटौती करने की तैयारी कर रही है। साथ ही फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा। दवा बनने के लिए दस हजार करोड़ का निवेश होगा। इस बजट में दवा बनाने के लिए बायो फार्मा शक्ति का ऐलान किया गया


आम बजट में बड़ी घोषणा से भीलवाड़ा की टेक्सटाइल सिटी को लगेंगे पंख, उद्यमियों में खुशी की लहर

ब्रेकिंग
भीलवाड़ा
सहमे बाजार और महंगाई की मार झेल रही जनता के बीच आज पेश हुए केंद्रीय बजट में चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क, टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और नेशनल हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम की घोषणा से राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कपड़ा उद्यमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजस्थान का भीलवाड़ा जिला कपड़ा उद्योग में सिरमौर है और बजट घोषणा में प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होने से वस्त्रनगरी के कपड़ा उद्योग को पंख लगने तय हैं।

सालाना 40 हजार करोड़ का टर्नओवर, 8 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट

वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में सालाना 40 हजार करोड़ का टर्नओवर और 8 हजार करोड़ से अधिक का निर्यात होता है। इस वित्त मंत्री की बजट घोषणा से इस औद्योगिक हब को मानों ‘बूस्टर डोज’ मिल गई है। उद्यमियों ने कहा कि बजट में ‘मेगा टेक्सटाइल पार्क’ की घोषणा हुई है जिससे अब यह शहर वैश्विक पटल पर चीन और वियतनाम जैसे देशों को सीधी टक्कर देने वाला है। 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button