News

बनेड़ा में नई चेतना 4.0 अभियान का शुभारंभ, जेंडर समानता की ओर बड़ा कदम

  • बनेड़ा

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

बनेड़ा पंचायत समिति परिसर स्थित राजीविका सभा हॉल में भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख पहल नई चेतना 4.0 – बदलाव की ओर अभियान का शुभारंभ हुआ। “घर का काम सबका काम” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बनेड़ा ब्लॉक के तीनों क्लस्टरों के सभी स्टाफ एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अधिकारियों ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा विशेष अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में लिंग आधारित भेदभाव, असमानता और पारम्परिक रूढ़ियों को समाप्त करना है। अभियान के तहत 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक ब्लॉक के सभी गांवों में ग्राम संगठनों की आमसभाओं के माध्यम से व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

1 2

कार्यक्रम में राजीविका जिला प्रबंधक रामप्रसाद शर्मा, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सोनी मेहरा एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी मीनाक्षी यादव ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम गांव-गांव में पहुंचकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेगा।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में Gender Equality को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button