PoliticsNews

बागीदौरा में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत हुई बैठक, राज्य सरकार पर वक्ताओं ने साधा निशाना

गोडवाड़ की आवाज

बांसवाड़ा में बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ की बूथ विजय संकल्प अभियान बैठक आज बागीदौरा के विद्या निकेतन परिसर में सम्पन्न हुई। भाजपा की विजय संकल्प अभियान बैठक में आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चुनावी रणनीति पर चिंतन, मनन एंव मंथन किया।

बैठक के दौरान पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रभारी सुशील कटारा ने कई मुद्दों पर भाजपा नेताओं से सुझाव लिए। सुशील कटारा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा हर बूथ पर जीत के साथ 2023 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने को संकल्पित है।भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव ने विजय संकल्प अभियान की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज, भ्रष्टाचार के विरुद्ध में महासंघर्ष का संकल्प है। युवा, महिला, किसान, दलित व आदिवासी विरोधी गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प है। बागीदौरा में पार्टी की प्रभारी सूर्या अहारी, जिला प्रमुख डूंगरपुर ने कहा की, विधानसभा चुनाव जीतने का बूथ विजय ही हमारा मूल मंत्र है। इसके लिए हमारा लक्ष्य 51 प्रतिशत मत प्राप्त कर हर बूथ को विजय करना है। पन्ना प्रमुख से ही विधायक सांसद बनते हैं। जिला महामंत्री लालसिंह पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के झूठ और लूट का जनता के सामने जिस प्रकार का रवैया बना है, इसके चलते इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति का अंत कर प्रदेश में विकासवादी भाजपा सरकार लाने का संकल्प लिया है। बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री कृष्णा कटारा, बागीदौरा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे खेमराज गरासिया, जिला उपाध्यक्ष गणपत डामोर, जिला मंत्री कमलेश तंबोलिया, विनोद डामोर, खातूदास पारगी, गौतम लाल पारगी,भूरालाल डामोर, विस्तारक जितेंद्र निमावत, प्रदीप दीक्षित, लक्ष्मण गरासिया, दलसिंह कटारा, कांता बारिया, यशोदा डामोर, ताजेंग पाटीदार, विजयपाल रावत, सुरेश राठौड़, देवेंद्र पाटीदार, डॉक्टर नितेश खांट, छगनलाल, अर्जुन पटेल, करुणा पंड्या, लालजी गरासिया, छ: मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिला और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री लालसिंह पाटीदार ने किया। आभार विस्तारक जितेंद्र निमावत ने माना। ये जानकारी धर्मेन्द्र उपाध्याय ने दी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button