News

बामनिया में भरा तेजाजी महाराज का विशाल मेला

भारी बरसात के बावजूद भी ग्रामीणों ने उठाया मेले का आनंद संवाददाता: परमेश्वर दमामी, बनेड़ा (लुनिया टाइम्स न्यूज़)


परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

बामनिया में भरा तेजाजी महाराज का विशाल मेला

भारी बरसात के बावजूद भी ग्रामीणों ने उठाया मेले का आनंद
संवाददाता: परमेश्वर दमामी, बनेड़ा (लुनिया टाइम्स न्यूज़)


बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के बामनिया गांव में गुरुवार को तेजाजी महाराज का विशाल मेला बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। पंचायत समिति सदस्य महावीर जाट ने बताया कि यह मेला 1 सितंबर से 4 सितंबर तक आयोजित किया गया, जिसमें विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रमों की झलक

  • 1 सितंबर: विशाल भजन संध्या का आयोजन
  • 2 सितंबर: दिन में तेजाजी महाराज की बन्दोरी और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम व काव्य पाठ
  • 3 सितंबर: भगवान नगर भ्रमण पर पधारे और जलझूलनी एकादशी पर भव्य शोभायात्रा डीजे के साथ निकाली गई
  • 3 से 5 सितंबर: मेले में तेजाजी महाराज का पारंपरिक मारवाड़ी खेल आयोजित

WhatsApp Image 2025 09 05 at 07.46.38

बरसात में भी नहीं थमा उत्साह

भारी बरसात होने के बावजूद भी मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। आसपास के कई गांवों से लोग पहुंचे और तेजाजी महाराज की बन्दोरी में शामिल हुए। श्रद्धालु एवं ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की और मेले का लुत्फ उठाया।

मेले की रौनक

मेले में डोलर चकरी, मनिहारी की दुकानें, चाट, पकौड़ी, जलेबी और अन्य स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लोगों ने लिया। आस्था का केंद्र तेजाजी महाराज का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर बना रहा।

सहयोग और व्यवस्था

मेले में ग्राम पंचायत बामनिया, नेहरू युवा मंडल और ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। पूरी व्यवस्था शानदार रही और शांति के साथ मेला संपन्न हुआ।
सभी कार्यक्रमों का संचालन कवि मुकेश चेचाणी ने किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button