News

बाली में होगा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित कार्यक्रम

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

बाली


बाली में एक भव्य और ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो भारतीय सेना की वीरता और शौर्य को समर्पित होगा। यह यात्रा 24 मई 2025 (शनिवार) को शाम 5 बजे रंजन सराय से आरंभ होगी।

आयोजन का उद्देश्य बाली पहलगांव में हाल ही में हुई आतंकी घटना के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता का स्मरण करते हुए सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सम्मानित करना है।

इस गौरवशाली कार्यक्रम का आयोजन आदरणीय विधायक श्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मंसाराम परमार और जिला संयोजक श्री दिग्विजय सिंह राठौड़ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इस तिरंगा यात्रा में बाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, अधिवक्ता एवं सांस्कृतिक संगठनों, स्वयंसेवकों, राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा है कि यह यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करेगी, बल्कि भारतीय सेना के प्रति सम्मान और समर्थन को भी सशक्त रूप में प्रकट करेगी।

तिरंगा यात्रा का विवरण:

  • स्थान: रंजन सराय, बाली
  • समय: शाम 5:00 बजे
  • तारीख: 24 मई 2025 (शनिवार)

कार्यक्रम के प्रमुख निवेदकगण में शामिल हैं:

भरत त्रिवेदी – बाली विधानसभा संयोजक, नरपत सिंह राजपुरोहित – सह संयोजक, जितेंद्र सिद्धावत – सह संयोजक, भरत चौधरी – अध्यक्ष, नगर पालिका बाली, राव मनोहर सिंह – अध्यक्ष, भाजपा बाली शहर मंडल, विक्रम सिंह सोलंकी – संयोजक, बाली शहर मंडल, जगदीश वर्मा – सह संयोजक, बाली शहर मंडल, राकेश सिंह फौजदार – सह संयोजक, बाली शहर मंडल

आयोजकों ने सभी नागरिकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने की अपील की है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button