बाल अभिरुचि शिविर आज से, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

सादड़ी। भारत विकास परिषद तथा सेवा भारती समिति सादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर आज से रांकावत रिसोर्ट में प्रारंभ होगा। शिविर की तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया।
शिविर संयोजिका सुशीला सोनी ने बताया कि सात दिन तक सुबह 8से 10बजे रांकावत रिसोर्ट में आयोजित होने वाले इस शिविर में योग प्राणायाम तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की अभिरुचियों का प्रशिक्षण किया जाएगा।
शिविर की तैयारियों को भारत विकास परिषद के हस्ती मल वैष्णव,गिरधारी लाल देवड़ा सेवा भारती की निकिता रावल, मनोज गेहलोत ने अंतिम रूप दिया। शिविर के लिए विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण का काम जारी है। शिविर की तैयारियों में मोहनलाल सोलंकी, अरविंद परमार, राजेश कुमार, राजेश्वरी सिंह सहित कई कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद व सेवा भारती समिति प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में बाल अभिरुचि शिविर का आयोजन करती है।











