PoliticsNews

बीजेपी नेता राजपुरोहित ने जयपुर भाजपा मुख्यालय में करवाया भाजपाई छातो का विमोचन

गोडवाड़ की आवाज

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के हाथो जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेता एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने भाजपाई छातो का विमोचन करवाया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाली विधानसभा के कद्दावर नेता एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष के भाजपाई रंग के मोदीजी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के फोटो सहित छातों का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवणसिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री प्रियंका मेघवाल सहित भाजपा के पदाधिकारियों से छातों का विमोचन करवाया।

एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री सुनिल बंसल, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जूनराम मेघवाल सहित भाजपा के नेताओं से दिल्ली में विमोचन करने के बाद भाजपा के प्रदेश नेताओं से छातों का विमोचन करवाया गया है। भाजपा नेता राजपुरोहित ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में बाली विधानसभा में भाजपा के प्रसार व प्रचार हेतु इन भाजपाई छातों को उपयोग किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 08 13 at 12.31.29 PM

राजपुरोहित ने अपने जयपुर दौरे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुणसिंह, सहप्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, उपसभापति घनश्याम तिवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है।

एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए है. राजपुरोहित पूर्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके है तथा पिछले 2 टर्म से भाजपा विधि एवं विधायी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य है। राजपुरोहित पाली जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष भी रहे है तथा बाली विधानसभा के देसूरी वकील मंडल के 4 बार अध्यक्ष रह चुके है। पाली लोकसभा एव बाली विधानसभा चुनावों में भाजपा को जिताने में राजपुरोहित की हमेशा अहम भूमिका रही है तथा बाली विधानसभा से भाजपा के मजबूत दावेदार माने जाते है। राजपुरोहित बाली विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए लंबे समय से संघर्ष करते रहे है और इस क्षेत्र में 36 कौम में राजपुरोहित की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

One Comment

  1. I am really impressed along with your writing skills and also with the format on your blog. Is this a paid topic or did you modify it your self? Anyway keep up the excellent high quality writing, it’s uncommon to see a nice weblog like this one today!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button