टुंडी न्यूजNews

टुंडी की सभा में हेमंत सोरेन सरकार में ख़ूब गरजें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

  • टुंडी


DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)
WEBSITECALLEMAIL

झारखंड में पहले चरण के चुनाव में तीन प्रतिशत मतदान की वृद्धि यह संकेत देता है कि झारखंड में एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।


उक्त बातें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को टुंडी हाई स्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास महतो के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। जब-जब वोट प्रतिशत में वृद्धि होता है तो उसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होता है। झारखंड में सरकार के संरक्षण में प्राप्त घुसपैठियों को देश से बाहर खदेड़ा जायेगा।

सिंह ने कहा कि आदिवासी के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रेम व सम्मान का उदाहरण देते हुए कहा कि झारखंड के महान योद्धा बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में मनाने का निर्णय व परमबीर चक्र विजेता एलबर्ट एक्का के नाम से अण्डमान निकोबार द्वीपसमूह का नाम रखा गया वो उनका प्रेम व सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने झारखंडियों के प्रतिष्ठा पर दाग लगाया है, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए और लोगों के बीच घूम घूम कर महिमा मंडित कर रहे हैं। काफी शर्म की बात है। हेमंत सरकार में आदिवासियों की आबादी 52 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है।इसका मूल कारण सिंह ने घुसपैठिया को बताया।

उन्होंने चंपर्ई सोरेन का जिक्र करते हुए कहा कि पिता के साथ से राजनीति करनेवाले चंपर्ई सोरेन को इस्तेमाल कर दूध की मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया। जेल से निकलने के बाद दो माह भी उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में बर्दाश्त नहीं कर पाये। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के विभिन्न योजनाओं व देश विदेश में उनके द्वारा किए गए कार्यों से विश्व में देश का मान बढ़ाने आदि का बखान करते हुए कहा कभी भारत सोना गिरवी रखता था। आज भारत में इंग्लैंड से 102 टन सोना आया है। उन्होंने देश के जनता की गाढ़ी कमाई पैसे को बचाने के लिए पूरे देश में सभी प्रकार का चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया गया जो ऐतिहासिक है। उन्होंने कांग्रेस का जिक्र करते हुए कहा कि साठ साल के कार्यकाल में उनके द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र के वादों को कभी पूरा नहीं किया उन्होंने राहुल गांधी को झुठ का पुलिंदा बताया। समारोह को बंगाल की विधायक अग्नि मित्रा पाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही प्रदेश के जनता का भला कर सकती हैं। सभा को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा अपने संबोधन में कहा कि टुंडी की इतिहास में पहली बार भाजपा कार्यकर्ताओं के पांच साल के संघर्ष के बाद ये सीट भाजपा के खाते में आया है और इस बार टुंडी में भाजपा परचम लहरायेगी। समारोह को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद महतो, विपिन दा,संजीव मिश्रा,नीलकंठ रवानी,विजय मंडल, मनीष साव, गोपाल पाण्डेय, संतोष महतो, प्रमोद चौरसिया, महादेव कुमार, आदि ने किया।

 

कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष,व संचालन रामनारायण भगत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संजीव मिश्रा ने किया।जबकि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हैलीकॉप्टर से उतरने के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मिश्रा, जिला मिडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी,निवास तिवारी, तिलक मंडल, सुरेश महतो, रंजीत सिंह, बासुदेव कुमार,आजसू उपाध्यक्ष विक्रम भरद्वाज, सचिव प्रेम सिन्हा ,उपाध्यक्ष मिथुन मंडल, रुपेश पांडेय,छोटु सिंह,दुलाल प्रमाणिक, निरंजन मंडल, आदि शामिल थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful digital experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
17:33