Education & Career

भागी बावड़ी के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

  • सादड़ी 12अगस्त।
  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागी बावड़ी के विद्यार्थियों ने शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली के विद्यालय आगमन पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत माली के नेतृत्व में पौधारोपण किया।


संस्था प्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत अब तक विद्यालय परिसर व बाहर कुल 80पौधे लगाकर जियोटैगिंग किए गए हैं। सभी विद्यार्थियों को पांच पौधे की सारसंभाल की जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

इस अवसर पर रितु, मंजु सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे। इससे पहले शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने विद्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तत्पश्चात विद्यालय स्टाफ को संबलन प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को 5पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button