News

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा टुंडी मंडल द्वारा बैठक का आयोजन, सदस्यता अभियान में तेजी लाने का लिया गया संकल्प।

  • टुंडी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)
WEBSITECALLEMAIL

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के टुंडी मंडल कमिटी के तत्वावधान में आज बुधवार को पश्चिमी टुंडी के मनियांडीह स्टेडियम प्रांगण में मंडल अध्यक्ष हरिचांद मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।


जिसमें पार्टी द्वारा निर्देश के आलोक में बड़ी संख्या में सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।इस बैठक के दौरान नव नियुक्त जिला महामंत्री गोविंद टुडू के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर सदस्यता ग्रहण किया। आज के इस बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह धनबाद ग्रामीण जिला प्रभारी मोतीलाल मुर्मू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव नजदीक है किसी भी समय चुनाव घोषणा हो सकती है इसलिए मोर्चा कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेवारी है पार्टी को मजबूत करने का। जिलाध्यक्ष रविश्वर मरांडी द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

IMG 20240904 WA0019

बैठक में टुंडी मंडल समिति का विस्तार किया गया जिसमें सर्वश्री हरिचांद मुर्मू, अध्यक्ष,सावन कुमार बेसरा,व लक्ष्मण हांसदा को महामंत्री, किशोर हेंब्रम,पतिलाल मरांडी को उपाध्यक्ष, मुन्ना हांसदा,भोला हेंब्रम,जोगेश्वर हांसदा को मंत्री, बबलू टुडू को कोषाध्यक्ष,परेश मुर्मू, संयोजक, बाबूजन हांसदा सह संयोजक सुशील टुडू को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। आज के इस बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सावन कुमार बेसरा के द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री गोविंद टुडू, भाजपा टुंडी मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल,नवल सिंह चौधरी,फैनीलाल यादव, चन्द्रमोहन राय टीकाराम टुडू, विमल दां, दरबारी महली, लक्ष्मण हांसदा, कालीचरण बास्की समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful digital experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
12:58