Short News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक का हुआ आयोजन

भाजपा सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा जुड़े : प्रदेश प्रभारी मीर मोहम्मद यूसुफ

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • राकेश चौहान, बाली

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बाली की बैठक का आयोजन सदर हाऊस बाली में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सूफी संवाद अभियान, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मीर मोहम्मद युसुफ ने की।

इस दौरान सदस्यता अभियान 2024 के बारे में चर्चा कर अल्पसंख्यक समाज को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इसके लिए एक सदस्यता अभियान में सभी को एकजुट होकर कार्य करने को कहा। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोडा जाए। साथ ही प्रदेश प्रभारी ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक संख्या में लाभ लेने का आह्वान किया। अयूब खान जई ने भी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर लाभ लेने को कहा।

WhatsApp Image 2024 10 14 at 18.45.39
फोटो केप्शन : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में चर्चा करते हुए।

बैठक में आसफ अली, रशीद खान कुरैशी, बबलू भाई, जमाल खान, अल्फाज अली, सरफराज सैयद, रुस्तम खान सिजावट, रमजान खान, शाहिद अली, फरीद भाई छीपा सहित सदस्यगण मौजूद थे।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button