News

भाजपा मंडल रानी की सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठक आयोजित की गई


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space


संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन।रानी भारतीय जनता पार्टी रानी शहर मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के नेतृत्व में एवं मंडल सेवा पखवाड़ा विधानसभा संयोजक दिनेश जैन सेवा पखवाड़ा संयोजक डालचंद चौहान एवं नगरपालिका अध्यक्ष भरत राठौड़ के सानिध्य मे आयोजित कि गई जिसमे निर्णय लिया गया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर को है

इसलिए 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जैसे सार्वजनिक स्थानों की सफाई अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल फ्रुट वितरण करना,सभी बुथो पर एक पेड़ मां के नाम लगाना सार्वजनिक जगहों पर साफ सफाई करवाना विभिन्न प्रकार के कई सेवा परमो धर्म के साथ सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा

WhatsApp Image 2025 09 16 at 15.21.40

इस कार्य कर्म के लिए मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यक्रमों के लिए संयोजक बनाए गए अवसर पर पुर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव पूर्व अध्यक्ष व पार्षद घीसुलाल चौधरी पार्षद जोधाराम कुमावत, पार्षद महेश भील पार्षद पदम सिंह राठौड़ पार्षद ललित सोनी पार्षद मनीष मेहता पार्षद नर्बदा कंवर राजपुरोहित पार्षद सीता बंजारा पार्षद सेतकी देवी जयंतीलाल जैन मुकेश राठौड़ ईश्वर सिंह राजपुरोहित भरत बोराणा रवि धोका डायाराम चौधरी राहुल सोनी भाजपा नेता इंतजार अली पवन मेवाड़ा सी ए हितेश गांधी सवाराम मेघवाल किरण गवारिया जगदीश बंजारा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button