News

भामाशाहो की विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका-प्रधानाचार्य माली

सादड़ी। भामाशाहो की विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। भामाशाहो के सहयोग से विद्यालयो का भौतिक उन्नयन के साथ शैक्षिक सहशैक्षणिक उन्नयन भी सहज संभव है। मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट व नरेन्द्र प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड मुंबई का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अतुलनीय है। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

उक्त उद्गार शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने स्थानीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में भामाशाह निमित पुनमिया द्वारा कंप्यूटर भेंट के अवसर पर व्यक्त किए। माली ने कहा कि पुनमिया परिवार का शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास अभिनंदनीय व अनुकरणीय है। इससे विद्यालय के आनलाईन कार्य करने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शंकरलाल भाटी ने भी भामाशाह परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा भामाशाह प्रतिनिधि रवि लोहार का स्वागत किया। इससे पूर्व विद्यालय स्टाफ सुमन कुमारी व गायत्री देवी शर्मा ने भी भामाशाह प्रतिनिधि का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। भामाशाह परिवार के प्रति निधि के रुप में रवि लोहार ने कंप्यूटर सैट विद्यालय को सुपुर्द किया।
उल्लेखनीय है कि शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली के अनुरोध पर भामाशाह निमित्त पुनमिया ने श्री मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट सादड़ी व नरेन्द्र प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल मेघवालों का बास सादड़ी में नवीनतम तकनीक पर आधारित कंप्यूटर सैट विद्यालय के आनलाइन कार्यों को करने के लिए भेंट किया। इससे पूर्व भी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी तथा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बारली सादड़ी में इस वर्ष एक एक कंप्यूटर सैट भेंट किया था। श्रीमूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट सादड़ी व नरेन्द्र प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड मुंबई शिक्षा, चिकित्सा सहित नगर में सामाजिक सरोकारों के निर्वहन में अग्रणी है। शहरी ओलंपिक खेल आयोजन में भी भोजन जलपान व पारितोषिक व्यवस्था भी इन्हीं द्वारा की गई।

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
02:42