Short News

भामाशाह संजय सेमलानी ने सेवा भारती के सेवा प्रकल्प का किया अवलोकन

सादड़ी 1जनवरी। भामाशाह संजय सेमलानी ने सेवा भारती द्वारा स्थानीय गोरों बास स्थित हीराचंद जी हिम्मत मल जी परमार सेवा केंद्र का अवलोकन कर सिलाई व कसीदा प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा सेवा भारती के सेवा कार्यों को सराहा।

सेवा भारती जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि भामाशाह संजय सेमलानी के सेवा केंद्र पहुंचने पर प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें सेवा साहित्य भेंट कर सेवा भारती की गतिविधियों की जानकारी दी।

हीरा चंद हिम्मत मल परमार सेवा केन्द्र में चल रहे सिलाई व कसीदा प्रशिक्षण का फीडबैक लिया। सेमलानी ने कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु दो कंप्यूटर की सहयोग राशि सेवा भारती को देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय मानकर सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक आयाम के 12प्रकल्पों का नगर में संचालन कर रही है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button