Accident

भायंदर ईस्ट के रिहायशी इलाके में तेंदुए का आतंक, 7 लोग घायल

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite


भायंदर ईस्ट के घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पारिजात बिल्डिंग के बी-विंग में अचानक एक तेंदुआ घुस आया। यह घटना साईं बाबा अस्पताल के पास स्थित पारिजात बिल्डिंग में हुई, जहां तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया और कई लोगों पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ सीधे फ्लैट नंबर 101 में घुस गया। अचानक हुए हमले में अंजली टॉक, खुशी टॉक और भारती टॉक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा बिल्डिंग परिसर में मौजूद प्रकाश यादव, श्याम साहनी, छगनलाल और दीपु भी तेंदुए के हमले में घायल हो गए। सभी घायलों को भीमसेन जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2025 12 20 at 1.56.01 PM WhatsApp Image 2025 12 20 at 1.56.00 PM

बताया जा रहा है कि जब तेंदुआ फ्लैट नंबर 101 के बेडरूम में घुसा, तो बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया, जिससे तेंदुआ उसी कमरे में कैद हो गया और बड़े हमले टल गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फ्लैट की ग्रिल तोड़कर काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को बाहर निकाला गया और काबू में किया गया।

रेस्क्यू के दौरान संसाधनों की कमी के कारण तेंदुए को पकड़ने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रताप सरनाईक और विधायक नरेंद्र मेहता अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के सख्त निर्देश दिए।

बताया गया है कि रात करीब 2 बजे एक स्कूल परिसर के सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुआ दिखाई दिया था। शहर के बीचों-बीच तेंदुए के आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि वन विभाग और नगर प्रशासन जल्द से जल्द ठोस सुरक्षा कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button