भायंदर में महावीर जन्म वाचन और भव्यातिभव्य आंगी सम्पन्न

भायंदर पश्चिम, रत्नदीप ईदरा कॉम्प्लेक्स, 60 फुट रोड स्थित मंदिर में जैन पर्युषण महापर्व के पाँचवें दिन गुरुभगवंत के मुखारविंद से श्री कल्पसूत्र का श्रवण एवं त्रिलोकनाथ देवाधिदेव प्रभु महावीर का जन्म वाचन रंगमंडप में आयोजित किया गया।
लाभार्थी परिवारों ने बड़े उत्साह से सपनों का चढ़ावा अर्पित किया। गुरुभगवंत के मुखारविंद से भगवान महावीर का जन्मवाचन सुनाया गया, जिस पर श्रद्धालुओं ने चावल उछालकर और श्रीफल फोड़कर आनंद व्यक्त किया। एक-दूसरे को श्रीफल का प्रसाद खिलाकर हर्षोल्लास से वातावरण गूंज उठा।


भगवान महावीर का पारणा धरण करने का लाभ श्री भरतकुमार शांतिलालजी जैन (शुभ बिल्डिंग) परिवार को प्राप्त हुआ। सकल जैन संघ के साथ वे विधिपूर्वक पारणा जी लेकर गए, जहाँ परंपरानुसार आयोजन सम्पन्न हुआ।
भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ, महावीर स्वामी एवं आदेश्वर भगवान की भव्यातिभव्य आंगी की गई, जो दर्शनीय रही। दर्शन हेतु भक्तों की भारी भीड़ कतारबद्ध खड़ी रही। अंत में भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ की आरती एवं मंगल दीपक उतारा गया।
यह जानकारी पुजारी अरविंदभाई बारिया सालपुरा वाले ने दी।
















