News
भीरा थाना क्षेत्र में अपराधियों का बेखौफ आतंक जारी

विश्वजीत मिश्रा।
लखीमपुर खीरी।बीते सोमवार को भीरा थाना क्षेत्र मे एक ही दिन मे चोरी की तीन घटनाएं घटीं जिसमें दिन दहाड़े महिला से छिनैती के बाद पड़रिया तुला की साप्ताहिक बाजार से एक गरीब की चोरी हुई नई साईकिल वाली घटना
रात नौ बजे ही रायपुर गांव एक सरदार के घर पर चोरो ने धावा बोल दिया,ग्रह स्वामी के शोर मचाने पर ग्रामीणों के प्रयासों से भागे चोर ।

देर रात पडरिया तुला मे आशीष चौधरी के घर मे घुस कर अज्ञात लोगो ने चोरी करने का प्रयास किया । चोरो की आहट जागी उसकी भांजी मुस्कान पुत्री रमेश कुमार पर के चोरी का विरोध करने पर चाकुओं से प्रहार कर घायल कर दिया ।
लगतार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के बजाय भीरा पुलिस व उनके चहेते घटनाओं को बता रहे अफवाह।











