भीलवाड़ा जूडो एसोसियन के तत्वाधान में जिला स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता संपन्न

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा शहर में भीलवाड़ा जूडो एसोसियन के तत्वाधान में जिला स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता आज संपन्न हुई।
जूडो सचिव राधेश्याम दरोगा ने बताया कि जूडो की जिला स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता राजकीय कन्या महाविद्यालय शाहपुरा के इनडोर स्टेडियम में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन कन्हैयालाल धाकड़ रहे।अध्यक्षता जूडो जिला अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा ने की तथा अतिविशिष्ट अतिथि चिनार बैरवा ने की।

कार्यक्रम में एडवोकेट कैलाश धाकड़ महावीर सैनी पूर्व महामंत्री लादू राम खटीक पूर्व उपाध्यक्ष पवन सुखवाल विट्ठल शर्मा जग्गू राणा पत्रकार मोनू छिपा चीनू वैष्णव अशोक बोहरा जय किशन घुसर कोषाध्यक्ष कोच हबीब खान , महेश शर्मा हबीब खान नितिन कुमावत विपिन गौड़ शारीरिक शिक्षक जमना तेली शिवलाल जाट निशांत चौहान रघुवीर दमानी आसाराम धाकड़ नितिन कोठारी शंकर रैदास सिद्धांत घुसर एवं पूर्व के जूडो खिलाड़ी मुकेश धाकड़ चांद मोहम्मद चैनसुख धाकड़ एवं सभी पूर्व खिलाड़ी एवं खिलाड़ी छात्र उपस्थित रहे।
जूडो प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल एवं प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा ने सभी शारीरिक शिक्षक एवं खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया कि जूडो को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रतियोगिताएं करते रहेंगे एवं खेल जगत में जूडो का परचम लहराएंगे ।













