भीलवाड़ा बड़लियास थाना प्रभारी लाइन हाजिर, जसवंत सिंह चौधरी बने नए थानाधिकारी

- भीलवाड़ा लूनिया टाइम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लुहार
भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी मुन्नीराम चौयल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आदेश के अनुसार अब सीआई जसवंत सिंह चौधरी को बड़लियास थाने का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने थाना स्टाफ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने की बात कही।
सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, अपराधों पर नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए थानाधिकारी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, नियमित गश्त, अवैध गतिविधियों पर रोक और लंबित मामलों के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं, स्थानीय नागरिकों का मानना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद लोगों को उम्मीद है कि कानून व्यवस्था में सुधार होगा और पुलिस-जनता के बीच समन्वय भी मजबूत बनेगा।













