मंगलम मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का भव्य शुभारंभ

- नोहर।
स्थानीय अरड़की बस स्टैंड के पास सोमवार को मंगलम मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
शुभारंभ पंडित प्रह्लाद शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देव पूजन-अर्चन कर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भारत माता आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत एवं बाबा अमरनाथ डेरे के पुजारी योगी द्वारका नाथ का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।
शोरूम के संचालक रमेश स्वामी ने बताया कि इस प्रतिष्ठान में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मोबाइल फोन से लेकर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण तक सब कुछ उपलब्ध होगा।
- सभी ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल फोन, कवर, ग्लास
- घरेलू आटा चक्की, वॉशिंग मशीन, पंखे, हीटर, प्रेस सहित अन्य उपकरण

उन्होंने बताया कि नवरात्रा और दीपावली जैसे शुभ अवसरों पर ग्राहकों को विशेष छूट प्रदान की जाएगी, जिससे लोग किफायती दामों पर आधुनिक सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित अतिथियों ने शोरूम के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसे रोजगार और सुविधा का नया केंद्र करार दिया।











