News

रांची पुलिस की बर्बरतापूर्ण एवं तानाशाही रवैया के खिलाफ टुंडी भाजपा द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन

  • टुंडी


DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)
WEBSITECALLEMAIL

भाजपा द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत युवा आक्रोश रैली का आयोजन मोरहाबादी मैदान रांची में किया गया था।


जिसमें हेमंत सरकार की प्रशासन द्वारा भाजपाईयों पर बर्बरतापूर्ण कारवाई करने से कई कार्यकर्ता घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त समाचार के अनुसार टुंडी से कूच करने के बाद रास्तों में भी कार्यकर्ताओं की काफ़ी फजीहत की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमलोगों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से रैली का आयोजन किया गया था इसी बीच रैली को असफल करने के लिए हेमंत सोरेन सरकार के प्रशासन ने बर्बरतापूर्ण एवं तानाशाही रवैया अपनाया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए जिसमें प्रदेश स्तरीय कई नेता एवं कार्यकर्ता घायल हो गए।

इस निरंकुश तानाशाह सरकार के खिलाफ आज़ टुंडी पेट्रोल पंप से एक जनाक्रोश रैली निकाली और टुंडी थाना मोड़ में आकर हेमंत सोरेन सरकार का पुतला जलाया गया और इस भ्रष्ट सरकार का 2024 में अंत करने का संकल्प लिया गया। आज़ के इस पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व टुंडी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष तिलक मंडल ने किया। मौके पर तिलक मंडल, गोपाल पाण्डेय, संजीव कुमार मिश्रा, विकास चन्द्रा, संदीप मंडल,फैनीलाल यादव,राजेश कुंभकार,नकुल सिंह, अश्विनी मंडल,विमल दां, नागेश्वर पंडित,प्रदीप पंडा,नवल सिंह चौधरी, भागीरथ चौधरी,दशरथ ठाकुर, परशुराम तुरी, गोपाल पाल, गणेश राय,तेजनारायण राय, शिबू मंडल,सुनील साव, कैलाश बनर्जी,उत्पल मंडल, रमेश जायसवाल, शंकर तुरी,रहीम अंसारी, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – Young Tech Enthusiast, Graphic Designer & Desk Editor at Luniya Times Khushal Luniya is a Brilliant young mind who has already Mastered HTML and CSS, and is Currently diving deep into JavaScript and Python. His passion for Computer Programming and Creative Design sets him apart. Alongside being a budding Graphic Designer, Khushal is making his mark

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
05:06