Breaking NewsNews

राजस्थान के स्वरूपगंज से मध्य प्रदेश के रतलाम तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 927ए का निर्माण शीघ्र पूरा करवाए केन्द्र सरकार – सांसद चुन्नीलाल गरासिया

  • जयपुर
  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

राजस्थान के राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने संसद में केन्द्र सरकार से राजस्थान के स्वरूपगंज से मध्य प्रदेश के रतलाम तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 927 ए का निर्माण शीघ्र पूरा करवाने का आग्रह किया।


गरासिया ने बुधवार को राज्यसभा में प्रदेश के उदयपुर संभाग में स्थित बावलवाड़ा क्षेत्र की समस्या के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उदयपुर में स्वरूपगंज से रतलाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927ए के निर्माण की घोषणा की थी। जिसके अनुरूप बांसवाड़ा से खेरवाड़ा तक मार्ग बन चुका है।
WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
उन्होने बताया कि खेरवाड़ा से लेकर स्वरूपगंज के बीच बावलवाड़ा – गरणवास तक लगभग 45 किलोमीटर लम्बा काम अभी पूरा नही हुआ हैं, जिसकी वजह से प्रतिदिन इस राजमार्ग पर सड़क हादसे होते रहते हैं।
गरासिया ने कहा कि अब तक इस अधूरे राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में लगभग 7 अकाल मृत्यु हो चुकी हैं। कई सरकारी कर्मचारी, स्कूली छात्र -छात्राएं, कामकाजी मजदूर, व्यापारी, पर्यटक प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते है जो हमेशा किसी अनहोनी की आशंका में गुजरते है।
उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि शीघ्रतिशीघ्र राष्ट्रीय राजमार्ग 927ए पर खेरवाड़ा से लेकर स्वरूपगंज के बीच बावलवाड़ा क्षेत्र में गरणवास तक लगभग 45 किलोमीटर मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करवाये जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button