News

राज्यपाल ने शिव स्वराज्य यात्रा का राजस्थान में स्वागत और अभिनंदन किया

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

जयपुर।  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महाराष्ट्र के पुणे से पूंछ जा रही शिव स्वराज्य यात्रा का राजस्थान में स्वागत और अभिनंदन किया। जयपुर स्थित लोकभवन में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती उतारी और दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि देश में हिंदवी स्वराज की स्थापना छत्रपति शिवाजी महाराज ने की थी। उनकी वीरता, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने शिवाजी महाराज के जीवन, विजय अभियानों और अपराजेय इतिहास से युवाओं को जोड़ने के लिए व्यापक प्रयास करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि शिवाजी महाराज स्वराज का उद्घोष करने वाले अप्रतिम भारतीय योद्धा थे। अदम्य साहस, दूरदृष्टि और संगठन क्षमता के बल पर उन्होंने सुदृढ़ और लोककल्याणकारी राज्य की स्थापना की तथा समानता की भारतीय परंपरा को जीवंत किया। उन्होंने जयपुर से जम्मू-कश्मीर जा रही शोभा यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिवाजी महाराज को राष्ट्र को जोश और प्रेरणा देने वाला महानायक बताया।

इस अवसर पर सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करना एक महती पहल है। शोभा यात्रा के अनिल जाधव ने यात्रा की जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यपाल को शिवाजी महाराज पर प्रकाशित तीन पुस्तकें भी भेंट की गईं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button